मुंबई में रेलवे फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों के मरने की खबर है जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ये घटना मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर हुई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे भगदड़ मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जबरदस्त भीड़ और अफवाह की वजह से ये भगदड़ मची। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य में जुट गए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शॉर्ट सर्किट और पुल का हिस्सा टूटना दोनों कारण की अफवाह की वजह बताए जा रहे हैं। हालांकि, रेलवे के पब्लिक रिलेशन डायरेक्ट जनरल ए सक्सेना ने पुष्टि की है कि लोगों के फिसलने के चलते ये हादसा हुआ है।
मुंबई के एल्फिन्स्टन रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ 22 लोगों की मौत कई के घायल होने की खबर