भ्रष्टाचार का एक और सनसनी खेज मामला सामने आया है l पिछले नगरपालिका अध्यक्ष महेन्द्र पितम्पुरी के द्वारा आवास योजना में हितग्राही मलखान से आवास बनाने के लिए ५०००० रुपयों की मांग की थी l हितग्राही के हालत और गरीबी के चलते रुपयों का इंतजाम नहीं हो सका जिसके कारण आज तक हितग्राही का परिवार आवास हीन होकर दर-दर भटकने को मजबूर है l फ़िलहाल ये बताना जरुरी है की मामले की शिकायत जिला कलेक्टर के पास जनसुनवाई में पहुंची है l देखना यह है की कलेक्टर महोदय हितग्राही को जल्द-से जल्द कब तक आवास मुहैया कराते है l बहरहाल हितग्राही को योजना का लाभ देना तो शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है ही लेकिन योजना की आड़ में भ्रष्टाचार करने वालों पर कलेक्टर क्या कार्यवाही करते हैं l
नरसिंहपुर - पूर्व भाजपा न.पा.अध्यक्ष आवास योजना में जाते जाते कर गए ५०००० रूपये की मांग मामला जनसुनवाई में पहुंचा