तलेन: शनिवार को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ तलेन द्वारा विजय दशमी पर्व पर सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से पूर्ण गणवेश व घोष के साथ कदम ताल मिलाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला जो पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पहुचा कार्यक्रम की अध्यक्षता काका मोहन सिंह यादव ने की ।मुखय वक्ता विभाग कार्यवाहक प्रमोद सिंह पंवार थे श्री पंवार ने अपने उदबोधन में कहा कि संघ के 92 स्थापना पर वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है ताकि विश्व मे शान्ती कायम हो सके तथा भारत विश्व के मान चित्र पर एक शक्ति के रूप में उभर रहा है कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक संजय राठौर एकल गीत बंटी राठौर अमृत वचन धर्मेन्द्र यादव प्राथना रामकृष्ण यादव एकल गीत शिवराज यादव ने प्रस्तुत की यह जानकारी नगर कार्यवाह महेंद्र यादव ने दी ।
स्वंय सेवको ने पूर्ण गणवेश व ध्वज के साथ निकाला पथ संचलन