महर्रम जुलूस के दौरान उत्तर प्रदेश के तीन जिलों से हिंसा की खबर आ रही है| पहली घटना कानपूर में घटी जहाँ रूट बदले जाने के बाद हिंसा भड़की, आगजनी और फायरिंग की गई| दूसरी घटना बलिया में हुयी जहाँ हिंसा और आगजनी के बाद कर्फ्यू लगा दी गई है| तीसरी घटना कुशीनगर में हुयी जहाँ जुलूस के दौरान अराजक तत्वों ने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने हंगामा किया|

प्रत्येक साल की तरह इस वर्ष भी ताज़िया के जुलूस के लिए रूट अलॉट किया गया था ताजिया उस रूट पर न जाकर दूसरे रूट पर चल दिया जिसपर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद हिंसा और आगजनी हुई| फिलहाल हालात तनावपूर्ण हैं| पुलिस स्थिति को काबू में करने में लगी हुई है |