होशंगाबाद - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को होशंगाबाद जिले के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान होशंगाबाद में आयोजित खुले में शौच मुक्त जिला होशंगाबाद एवं मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में कुछ मंत्री एवं विधायक भी उपस्थित रहेंगे l जिले को ओडीएफ करने को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही है कि ये केवल कागजों पर ही हो रहा है जमीनी हकीकत कुछ और ही है आज भी आसपास के क्षेत्रों में लोग खुले में शौच करने जाते है l गाँव के हालात तो और भी बद्तर हैं इस सबके बाद भी जिले को शौच मुक्त करके सरकार क्या दिखाना चाहती है हालाँकि जनता सब जानती है कि जमीनी हकीकत क्या है l
मुख्यमंत्री द्वारा आज कागजों पर होगा होशंगाबाद जिला खुले में शौच मुक्त