होशंगाबाद - शहर के गुप्ता ग्राउंड में शनिवार रात को आयोजित भजन संध्या में उपद्रव जैसी स्थिति बनने पर पुलिस भी पहुंची और भजन गायिका ने कार्यक्रम बीच में ही खत्म दिया। जिससे भारी संख्या में भजन सुनने पहुंचे श्रोताओं को निराशा हुई। नर्मदापुरम युवा मंडल ने भजन गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम गुप्ता ग्राउंड आयोजित किया था कार्यक्रम देर से शुरू हुआ इसके बावजूद भारी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए मौजूद थे। जब उन्होंने भजन गाना शुरु किया तो कुछ अति उत्साही श्रोता मंच पर ही पहुंच गए। जिस पर गायिका ने नाराजगी जाहिर की जिस पर उन्होंने बहस करना शुरु कर दिया। जिससे वहां पर विवाद की स्थिति बनने लगी। यह देखकर पुलिस मंच पर पहुंची और लोगों को मंच से नीचे उतारा। करीब 15 मिनट के विवाद के बाद गायिका ने कार्यक्रम ही खत्म कर दिया और चली गई।