दिग्गज कंपनी एप्पल के फोन अपनी बेहतर परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं. दुनिया के दो अलग-अलग हिस्सों से हाल ही में कथित तौर पर iPhone 8 प्लस के फटने की खबरें आई हैं. इसमें से पहली घटना जापान की है दूसरी ताइवान की है. ख़बरों के मुताबिक ये ताइवान में एक ग्राहक ने अपना iPhone 8 plus चार्ज पर लगा रखा था. इसी दौरान फोन फटकर अचानक खुल गया. हांलाकि फोन में आग नहीं लगी. ऐसा बैटरी फूल जाने की वजह से हुआ. इस ग्राहक ने सिर्फ पांच दिन पहले ही अपना iPhone 8 plus लिया  था.  इसी तरह की परेशानी का सामना जापान के एक ग्राहक को भी उठाना पड़ी l दोनों ही मामले बैटरी फूलने की वजह से हुए हैं. फिलहाल एप्पल ने इस घटना की जांच करना शुरू कर दी है