रेलवे टेंडर घोटाले में फंसे लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव काे सीबीआई के नोटिस की बार-बार अनदेखी करना उन दोनों को भारी पड़ सकता है। इस मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई की तरफ से अब तक दो बार नोटिस भेजा गया लेकिन दोनों ही बार पिता-पुत्र की तरफ से दलीलें देकर कुछ और दिनों की मोहलत मांगी गई। अब तीसरी बार सीबीआई की तरफ से नोटिस भेजकर 3 और 4 अक्टूबर काे पेश होने को कहा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार अगर लालू और तेजस्वी सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए तो उनके लिए मुश्किलें और बढ़ सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सीबीआइ की तरफ से अबकी बार लालू और तेजस्वी के खिलाफ अदालत में आइ.आर.सी.टी.सी. के होटलों को लीज पर दिए जाने में हुए भ्रष्टाचार की जांच में सहयोग न करने तथा सुबूतों को नष्ट करने की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
निकल सकता है लालू और तेजस्वी यादव के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट