पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का ‘जश्न’ मनाने वालों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर अभिनेता प्रकाश राज ने तीखा हमला बोला है। पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके प्रकाश ने कहा, उनका मन करता है कि अपने अवार्ड लौटा दें। हालांकि बाद में अपने राष्ट्रीय पुरस्कारों को लौटाने की खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कोई मूर्ख नहीं हूं, जो अपने पुरस्कार लौटा दूं। ये राष्ट्रीय पुरस्कार मुझे मेरे काम की बदौलत मिले हैं और इसका मुझे गर्व है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘हमारे बीच एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो इस घटना पर अपनी आंखें बंद किए बैठा है। प्रकाश राज ने कहा, ‘मेरी परेशानी वो हैं जो ट्विटर पर इस हत्याकांड का जश्न मनाते दिख रहे हैं।