अब जरूरत मंद लोगों को आरक्षण का लाभ मिलेगा इसके लिए महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने अन्य पिछड़ा वर्ग के उपवर्गीकरण की जाँच के लिए एक आयोग का गठन किया है l संविधान के अनुच्छेद ३४० के अंतर्गत गठित इस आयोग को बनाने की मंजूरी केन्द्रीय मंत्रीमंडल पहले ही दे चुका है l इस से उन जातियों को लाभ मिल सकेगा जो जरूरतमंद तो हैं पर उनको लाभ नहीं मिल पा रहा है l इसके अंतर्गत ५००० से अधिक जातियों की जाँच की जाएगी l