उमरिया । मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर बरबसपुर समीप पुल पर रेलिंग न होने से फिर एक ट्रक नदी के नीचे समा गया इस घटना में ट्रक कंडक्टर मोहम्मद अली को पुलिस एवम स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बचा लिया गया है।बताया जाता है कि उमरिया की ओर से उक्त ट्रक सतना की ओर जा रहा था तभी नदी के बीच मे विपरीत दिशा से भी दूसरी चार पहिया वाहन पहुंच गई जगह कम होने की वजह से उक्त ट्रक नदी में गिर गया इस दौरान चालक की सीट के बगल में बैठा कंडक्टर ट्रक के नीचे आ गया इस घटना में कंडक्टर ने अपने पूरे शरीर को ट्रक से अलग कर लिया परन्तु उसका एक पैर ट्रक में ही फंसा रहा,स्थानीय लोग इस दौरान समूचे ट्रक को भी उठाने का प्रयास करने लगे परन्तु असफल रहे इसी दौरान इस रास्ते से जेसीबी मशीन गुजर रही थी जिसे रोका गया और मशीन की मदद से देर तक प्रयास के बाद ट्रक में फंसे कंडक्टर को बाहर निकाला जा सका है।हादसे में गम्भीर रूप से घायल कंडक्टर को जिला अस्पताल लाया गया है जहाँ उपचारार्थ है।
रेलिंग न होने से फिर गिरा ट्रक