उमरिया।जनपद करकेली के ग्राम मझौली खुर्द निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टा लाभ न मिलने से अपनी व्यथा कलेक्टर को सुनाई है जिसमे कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए है।शिकायत करने पहुंची आदिवासी महिला पूजा बैगा ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से वन क्षेत्र भूमि में हमारा परिवार काबिज है यही कृषि आदि कार्य कर परिवार का भरण पोषण कर रहे है परन्तु वन अधिकार का पट्टा याब तक नही मिल सका है इसके अलावा स्थानीय बुद्धू बैगा ने बताया कि वर्ष 2000 से वन क्षेत्र में परिवार काबिज है पर अब तक सरकार की अनूठी योजना वन अधिकार पट्टा नही मिल सका है इसके अलावा स्थानीय बिस्कोथ बैगा,सन्तोष बैगा,पूजा बैगा,देवीदीन बैगा,दउवा बैगा,बैगलाल,संतलाल,रघुनाथ बैगा,शिवकुमार बैगा सहित कई बैगा अदिवाशियों ने मिलकर वन अधिकार पट्टा दिलाये जाने की गुहार लगाई है।दरअसल अजाक विभाग वन अधिकार पट्टे को लेकर आवश्यक जन जागरूकता नही फैलाता जिससे वन क्षेत्र काबिज आदिवासी वन अधिकार पट्टे को लेकर जागरूक नही है जिस वजह से अक्सर वन अधिकार पट्टे को लेकर कलेक्टर से आदिवासी ग्रामीण शिकायत कर रहे है।
अधिकार पट्टा न मिलने पर आदिवासियों ने गुहार लगाई कलेक्टर से