सरकार ने पेट्रोल और डीजल से एक्साइज ड्‍यूटी घटाने का निर्णय लिया जिसके चलते मंगलवार आधी रात से पेट्रोल और डीजल सस्ता हो जाएगा। वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल पर से बेसिक एक्साइज ड्‍यूटी की दर प्रति लीटर 2 रुपए घटाने का फैसला किया है। जानकारों के मुताबिक पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी में कटौती से सरकार को एक साल में 26,000 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। मौजूदा वित्त वर्ष के बाकी महीनों के लिए यह रकम 13,000 करोड़ रुपए होगी। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में यह कटौती 4 अक्टूबर से लागू हो जाएगी।