माचलपुर जितेंद्र राठौर गुरुवार को स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराजा श्री अजमीढ़ जी की जयन्ति बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सभी समाजबन्धु अग्रवाल धर्मशाला माचलपुर मंे एकत्र हुए एवं नगर मंे चल समारोह निकाला गया। जिसका नगर के प्रमुख चैराहों पर आनन्द मानस मण्डल, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल माचलपुर द्वारा स्वागत किया गया। स्वागतकर्ता आनन्द मानस मण्डल से निरन्जन मिश्रा, दिनेश आचार्य, राधेश्याम आचार्य एवं भाजपा मण्डल महामन्त्री हनुमान पाटीदार, युवा मण्डल अध्यक्ष राकेश मारू, बी.एस. मण्डलोई आदि ने चल समारोह मंे स्वर्णकार विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल सोनी, जिला अध्यक्ष मुकेश सोनी, वरिष्ठ मार्गदर्शक मांगीलाल सोनी, नगर अध्यक्ष रामप्रसाद सोनी आदि का स्वागत किया। चल समारोह मंे बच्चे व महिलाऐं, पुरूष आदि नाचते गाते चल रहे थे। दोप. 2 बजे करीब सभी पुनः अग्रवाल धर्मशाला मंे एकत्र हुए, जहाँ महाराजा अजमीढ़ की पूजा अर्चना कर जयन्ति मनाई गई।
स्वर्णकार समाज ने मनाई अजीमढ़ जयन्ती