उमरिया । स्वर्णकार समाज जिला उमरिया ने विगत दिवस बडे भाव भक्ति के साथ महाराजा श्री अजमीढ देव के तैल्य चित्र में दीप प्रज्वलित कर अजमीढ़ जयंती कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी उपस्थित स्वर्णकार समाज के सदस्यों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया। महाराजा अजमीढ़ के इतिहास के बारे मे बताते हुए उद्बोधन के साथ कार्यक्रम संम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समस्त स्वर्णकार बन्धु उपस्थित रहे।
श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई अजमीढ़ जयंती