ब्यावरा। रक्तदाता समूह व महिंद्रा फाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में 9 अक्टूबर सोमवार को रक्तदान शिविर व ब्लड चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। रक्तदाता समूह के जिला कोऑर्डिनेटर ने बताया कि रक्तदान शिविर व ब्लड चेकअप कैंप का आयोजन सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पीपल चौराहा स्थित पुराने अस्पताल परिसर में किया जाएगा। शिविर में 51 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रक्तदान शिविर में महिंद्रा फाईनेंस व रक्तदाता समूह के सदस्य के साथ नगर के अन्य रक्तदाता रक्तदान करेगें। रक्तदान शिविर में जिलें के प्रमुख अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।
रक्तदान शिविर व ब्लड चेकअप कैंप का आयोजन कल