मध्यप्रदेश के छतरपुर से छुआछूत की बड़ी खबर आ रही है। एक वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया गया है कि कदारी गांव के माध्यमिक एवं प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति की लड़कियों से झाड़ू लगवाई जाती है एवं शौचालय साफ करवाया जाता है। जाति के आधार पर उनकी ड्यूटी लगाई गई है। इतना ही नहीं मध्याह्न भोजन में भी रोटियां फेंककर दी जाती हैं। गौरतलब है की सरकार जहाँ दलितों के हित में काम करने के बड़े बड़े दावे कर रही है वहीँ इस प्रकार के मामले सामने आना समाज और सरकार दोनों के लिए शर्मनाक हैं i
छतरपुर - मध्यप्रदेश के एक स्कूल में छुआछूत का मामला सामने आया