इलाहाबाद - राज्य विधि अधिकारी के पद पर सक्षम और योग्य वकीलों की नियुक्ति न होने से इलाहाबाद हाईकोर्ट काफी नाराज है. कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए सरकार से पूछा है कि ऐसे हालात में क्या कोर्ट मुकदमों का एकतरफा निस्तारण कर दे ? कोर्ट ने यह भी कहा कि न्यायालय में सरकार का पक्ष नहीं रखा जा रहा है. इससे अदालत का समय बर्बाद हो रहा है. क्यों न इसके लिए सरकार पर भारी हर्जाना लगाया जाए l