रेल मंत्रालय ने अब वी आई पी कल्चर को खत्म करने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों से दफ्तर और घर पर इस बात को लागू करने के लिए कहा है l मंत्रालय ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए 36 साल पुराने एक प्रोटोकॉल को समाप्त कर दिया है जिसमें महाप्रबंधकों के लिए अनिवार्य था कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और बोर्ड के अन्य सदस्यों की क्षेत्रीय यात्राओं के दौरान उनके आगमन और प्रस्थान के समय मौजूद रहें l मंत्रालय ने 28 सितंबर को एक आदेश में कहा कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और बोर्ड के अन्य सदस्यों की यात्राओं के दौरान हवाईअड्डों और रेलवे स्टेशनों पर अपनाए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में रेलवे को जारी निर्देश तथा दिशानिर्देशों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है l रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने कहा कि किसी अधिकारी को अब कभी भी गुलदस्ता और उपहार नहीं दिए जाएंगे l रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को केवल दफ्तर में ही नहीं बल्कि घर पर भी इस तरह की पाबंदी का पालन करना होगा l सभी आला अधिकारियों को अपने घरों में घरेलू कर्मचारियों के रूप में लगे रेलवे के समस्त स्टाफ को मुक्त करना होगा l
अब रेलवे में हो सकता है वी आई पी कल्चर खत्म इस और उठाये जा रहे हैं कदम