इटारसी - एसडीओपी अनिल शर्मा के निर्देशन में इटारसी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है मौके से महिला को 4 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है l थाना प्रभारी रामस्नेही चौहान और स्टाफ की मदद से पुलिस को कामयाबी मिली है l काले बुर्के में दिखने वाली यह महिला लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लगी हुई थी l गांजे की खेप कहां से लाई जा रही थी और कब से महिला इस कारोबार में लिप्त है इस बात का खुलासा पूछताछ के बाद हो सकेगा l फिलहाल मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है l
इटारसी - 4 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर नाजिया इटारसी पुलिस की गिरफ्त में