कांग्रेस के गढ़ अमेठी में भाजपा ने गांधी परिवार पर ट्रिपल अटैक किया। इस मौके पर यूपी सराकर ने अमेठी पर सौगातों की भी बारिश कर दी। कौहार के मैदान में मंगलवार को दल-बल के साथ पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी के लिए विकास का पिटारा खोल दिया। उन्होंने न सिर्फ कई योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया बल्कि उन्होंने अमेठी में विकास की गंगा बहाने की घोषणा भी की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी सीएम के साथ उपस्थित थे l
अमेठी में भाजपा का गाँधी परिवार को घेरने का प्लान, कई सोगातों की घोषणा