उमरिया। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से भी खनिज माफिया सक्रिय है चंदिया थाना अंतर्गत अवैध रूप से रेत से भरे दो ट्रैक्टरों को परिवहन के दौरान सुबह पुलिस ने जप्त किया है यह दोनों ट्रैक्टर पर चालक जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बड़वारा के बताए जा रहे है।पुलिस ने इन ट्रैक्टरों को जप्त कर चालक लालजी पिता रामस्वरूप यादव उम्र 30 वर्ष निवासी नन्ह वारा कला थाना बड़वारा एवम दिवान पिता महे लाल कोल उम्र 19 निवासी बिजौरी थाना बड़वारा पर कार्यवाही की है थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध खनिज उत्खनन पर कार्यवाही की गई है जिसमे रेत से भरे दो ट्रैक्टर को जप्त कर चालको पर कार्यवाही की गई है।
सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय खनिज माफिया