एक बार फिर पाकिस्तान के सबसे करीबी मित्र चीन ने मुसलमानों पर पाबन्दी लगा दी है l चीन ने शिनजियांग प्रांत के उइगर मुसलमानों के देशभर के किसी भी होटल में रहने पर रोक लगा दी है। वहीं इस नियम को तोड़ने पर दक्षिण चीन प्रशासन ने एक होटल पर जुर्माना भी लगाया है। चीन में 18 अक्टूबर से कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस शुरू हो रही है। शिनजियांग प्रांत में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं और चीन सरकार आतंकवाद और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के लिए उइगर मुसलमानों को ही जिम्मेदार मानती है। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। रेडियो फ्री एशिया के अनुसार शेनजेन होटल ने इस बात की पुष्टि की है कि 7Days को शिनजियांग के आगंतुकों को अपने यहां ठहराने के लिए जुर्माना देना होगा।
चीन ने मुसलमानों पर लगाई पाबन्दी होटल में ठहरने पर जुर्माना