श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय होशंगाबाद के निर्देशन पर आज दिनांक 11/10/17 को श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय इटारसी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राम स्नेह चौहान के नेतृत्व में  SI एस के वटकर ASI बी एम् त्रिपाठी, आर भूपेश मिश्रा, आर अरविन्द चौबे, आर चालक जयप्रकाश के द्वारा पीपल मोहल्ला के गोलंदाज की चाल के शेख भूरा उर्फ़ गुलफान पिता शेख अहमद से अवैध रूप से 37 किलो 840 ग्राम विष्फोटक सामग्री जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 5/9 ख विष्फोटक अधिनियम 1884 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।