उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर जीएसटी की पुन: समीक्षा होगी। बब्बर ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने तो जीएसटी की फिर से समीक्षा होगी और 18 प्रतिशत से अधिक जीएसटी नहीं लगेगा। समीक्षा में युवकों, छोटे व्यापारियों और किसानों का हित ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर बीजेपी और संघ युवकों को गुमराह कर रहे हैं। बब्बर बरेली में इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें अपनी ताकत पहचानने की जरूरत। पाखंडी और प्रपंची बीजेपी नेताओं से मुकाबले को तैयार हों।
राहुल गाँधी प्रधानमंत्री बने तो जीएसटी की होगी समीक्षा - राजबब्बर