गुजरात सरकार ने पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के विरुद्ध एक मामला वापस ले लिया है जिसमें उन पर करीब दो साल पहले तिरंगे का अपमान करने का आरोप है l राजकोट के जिलाधिकारी विक्रांत पांडे ने आज बताया कि राज्य सरकार से निर्देश मिलने के बाद उन्होंने हार्दिक के खिलाफ मामला वापस लेने का आदेश जारी किया है. पांडे ने कहा कि गृह मंत्रालय  से प्राप्त निर्देश के अनुसार हमने हार्दिक और पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामला वापस ले लिया है l राजकोट जिले में यह मामला दर्ज किया गया था l