जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, आतंकियों की मदद करने वाले एवं उनको हथियार सप्लाई करने वाले २ कांस्टेबल गिरफ्तार किये गए हैं l उनके साथ इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को गिरफतारी के लिए उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। बता दें कि सुरक्षाबलों ने शोपियां में इमाम साहिब इलाके के बारबग में पिछले सप्ताह शनिवार शाम घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। उन्हें वहां आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसी बीच आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिस वजह से मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने इसी महीने की 9 तारीख को एक आतंकी को जिंदा पकड़ा था। आतंकी के पास से सुरक्षाबल ने भारी मात्रा में हथियार और एके-47 भी बरामद किए। सुरक्षाबल इस ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रहे थे।