महाराष्ट्र के सांगली में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं की उत्तर प्रदेश और बिहार के युवकों की पिटाई कर दी. जिसपर बिहार बीजेपी और जेडीयू के नेता भड़क गए हैं, उन्होंने राज ठाकरे और उनकी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं l जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर चला गया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए l