बिहार की राजधानी पटना और बोधगया में साल 2013 में हुए बम धमाकों के लिए नाबालिग अभियुक्त को दोषी पाया है। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की प्रिसाइडिंग अफसर दिव्या मिता ने 11 अक्टूबर को नाबालिग को दोनों मामलों के लिए तीन साल सुधार गृह में रखने का आदेश दिया। बोधगया में सात जुलाई 2013 को सिलसिलेवार बम धमाकों में किसी की जान नहीं गयी। बोधगया में रखे गये 13 में से 10 बमों विस्फोट हुआ था। पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर 2013 को तब बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में हुए बम धमाके में बम विस्फोट हुए थे। सिमी से जुड़े आतंकवादियों ने गांधी मैदान में कुल नौ बम रखे थे जिनमें हुए विस्फोट में छह लोग मारे गये थे और आठ लोग घायल हुए थे।
मोदी की सभा में बम रखने वाला नाबालिक दोषी साबित