उमरिया।आगामी 9 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्ययालय सहित तहसील व्यहार न्यायालय बिरसिंहपुर पाली एवं मानपुर में किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर आयोजित लोक अदालत में लंबित प्रकरणों दीवानी/फौजदारी के राजीनामा योग्य प्रकरण ,मोटर यान दुर्घटना छतिपूर्ति दावा ,बैंक वसूली मामले, वैवाहिक मामले, भू अर्जन मामले ,सेवा से सम्बधित मामले,बिजली,जल,सम्बधित मामले रखे जाएंगे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव लोकेंद्र सिंह तृतीय व्यवहार न्यायधीश वर्ग 1 ने नेशनल लोक अदालत में राजीनामा कर लाभ उठाने की अपील की है उन्होंने यह भी बताया कि नेशनल लोक अदालत में प्रकरण में निर्णय के बाद न्याय शुल्क वापस कर दिया जाता है।
नेशनल लोक अदालत 9 दिसंबर को आयोजित