अब बाजार में ऐसा डिवाइस आने वाला है जो लोगों को फ्री में बिजली उपलब्ध कराएगा। यह डिवाइस लगातार 12 साल तक फ्री में बिजली देने में सक्षम है। इस डिवाइस को भारत में जन्मे अरबपति उद्यमी और समाजसेवी मनोज भार्गव ने नई दिल्ली में आयोजित हुए एक इवेंट के दौरान डॉक्यूमेंट्री फिल्म- बिलियन्स इन चेंज 2 में दिखाया है। भार्गव ने इस इवेंट के दौरान पोर्टेबल सोलर डिवाइस हंस 300 पावरपैक और हंस सोलर को भारतीय मार्केट में उतारने के लिए कहा है। इनमें हंस पावरपैक डिवाइस केवल न सिर्फ बिजली उत्पन्न करता है बल्कि इसमें बिजली स्टोर भी होती है।
१२ वर्ष तक मिलेगी फ्री बिजली