दिवाली एवं छठ पूजा के दौरान दिल्ली से बिहार आनेवाले रेल यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। अभी ही स्थिति यह है कि नियमित ट्रेनों में दो-तीन माह पहले ही बर्थ फुल हो गये हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल ने नयी दिल्ली, पुरानी दिल्ली व आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जयनगर, सहरसा व कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही है। इन पूजा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पटना, दरभंगा, बरौनी, जयनगर और सहरसा तक चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें।
दिवाली और छट पर बिहार जाने के लिए स्पेशल पूजा ट्रेने