उमरिया। थाना चंदिया क्षेत्रांतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिवर्तित नाम गुलाबो से मोबाइल पर कई दिनों से अश्लील बातें कर रहा था जिससे तंग आकर उक्त महिला ने ईसकी सूचना थाना चंदिया व पुलिस अधीक्षक उमरिया को दी पुलिस अधीक्षक उमरिया डॉक्टर असित द्वारा मामले को गंभीरता से लिया जिनके निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा, sdop गोविंद दुबे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चंदिया अनूप सिंह एवं साइबर सेल के आरक्षक राहुल विश्वकर्मा एवं रवि पटेल , si NL प्रजापति, Asi कोमल दीवान, आर. नीलेश, ब्रजलाल, थान सिंह की टीम गठित की गई उक्त व्यक्ति को ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि उक्त व्यक्ति द्वारा किसी अन्य के नाम से सिम का यूज किया जा रहा था तथा नियमित रूप से उपयोग ना करते हुए सिम बदल रहा था किंतु निरन्तर प्रयास सूझ बूझ से उक्त व्यक्ति को मय मोबाइल के साथ पकड़ा और पुलिस द्वारा पूछताछ की गई जिसने अपना नाम जगत नारायण सोनी निवासी कोड़िया का होना बताया आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 354 D ipc एवम 67 आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया!
अश्लील बाते फोन में करता युवक धर पकड़ाया