विगत दिनों होशंगाबाद और भोपाल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला सख्स पुलिस की गिरफ्त में आ गया है l एस पी अरविन्द सक्सेना ने बताया कि धमकी देने वाले का नाम सुनील उईके है और उसको गाडरवारा से गिरफ्तार किया गया है l पुलिस से छिपने के लिए वह गाडरवारा में छिपा हुआ था l इसके पहले भी ये सख्स सलकनपुर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है l ये बार बार अपना नाम बदलकर धमकी देता था l