विट्ठालवादी स्टेशन आने के लिए निकली एक गर्भवती महिला और उसके पति को कुर्ला स्टेशन पर विकलांग डिब्बे से बाहर फेंक दिया गया l मुंबई सीएसटी स्टेशन से विट्ठालवादी स्टेशन के तरफ सफर कर रही अरुणा यादव जो 8 महीने की गर्भवती हैं, अपने पति के साथ इस ट्रेन के विकलांग डिब्बे में सफर कर रही थीं कि लोगों ने उन्हें ट्रेन से निकाल फेंका l सेंट्रल रेलवे डीसीपी समाधान पवार ने जानकारी दी कि हादसा 10 दिसंबर शाम करीब 7- 7.30 का है, जब अरुणा यादव और उनके पति दिनेश यादव, अरुणा के रेगुलर चेकअप के लिए सीएसटी में मौजूद कामा हॉस्पिटल से लौट रहे थे. शाम की भीड़ को देखते हुए अरुणा और उनके पति ने विकलांग डिब्बे में बैठने का सोचा l
गर्भवती महिला को उसके पति के साथ विकलांग डिब्बे से बाहर फेंका