उमरिया। जिला मुख्यालय स्थित कालरी स्कूल के सामने होटल से करीब 17 पाव देशी शराब जप्त की गई है पुलिश अधीक्षक के निर्देशन में दीवाली पर्व से पूर्व की इस कार्यवाही में सब इंस्पेक्टर सरिता ठाकुर ,विनोद सिंह प्रधान आरक्षक, उमेश कोल,सरमन सेन शामिल रहे बताया जाता है कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिश ने कई होटल ढावो में चेकिंग अभियान छेड़ी थी इस अभियान में अवैध रूप से देशी शराब के विक्रय पर स्थानीय गोविंद पिता क्षत्रधारी बर्मन पर कार्यवाही भी की है।सब इंस्पेक्टर सरिता ठाकुर ने बताया कि चेकिंग दौरान 17 पाव देशी शराब के विक्रय पर कार्यवाही की गई है।
करीब 17 पाव देशी शराब जप्त की गई