माचलपुर। (जीतू राठौर) स्थानीय बागा बल्ड़ी स्थित श्ािव मंदिर पर सर्व सेन समाज संगठन की जिला स्तरीय बैठक माचलपुर नगर इकाई के तत्वावधान में संपन्न् हुई, जिसमें जिलेभर से सैकड़ों समाजजनों ने भाग लिया। समाजजनों ने एकराय होकर जिले के सभी स्वजातिय बंधुओं के परिवारों को खुले में शौचमुक्त करने की बात कही। इसके लिए अभियान की श्ाुरूआत पिछले दिनों सारंगपुर से की गई है। इसके अलावा कुरीतियां मिटाने एवं नातरा प्रथा में स्र्पए लेने-देने पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया।  कार्यक्रम के आरंभ में समाज के आराध्य देव संत शिरोमणी सेनजी महाराज की पूजन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी  रोड़ेराम सेन, संभागध्यक्ष सेन राजेश मारू, जिलाध्यक्ष सीएल चौहान, सुदर्शन पहलवान, भेरूलाल सेन, युवा इकाई जिलाध्यक्ष रवि सेन आदि थे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में समाजसुधार, नशा मुक्ति, स्वच्छता अभियान, शिक्षा का प्रचार-प्रसार, नातरा प्रथा में कुछ रिवाजों में सुधार आदि पर अपने वक्तव्य दिए।  स्वच्छता दूत के रूप में कार्य करेंगे मंच से युवा इकाई जिलाध्यक्ष रवि सेन ने कहा कि देशभर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें छोटे गांव से लेकर बड़े शहर भी शामिल है। खास बात यह कि जिले में प्रशासनिक दल अपने स्तर पर समाज को जाग्रत कर रहे हैं। इस महाभियान की जमीनी सफलता के लिए क्यों ने सेन समाज अपने स्वजातिय बंधुओं को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित कर जिले में समाज के शत प्रतिशत परविारों को खुले में शौचमुक्त घोषित कराने की पहल की जाए। यह सभी के सामुहिक सहयोग से संभव है। समाजजनों का समर्थल मिलने पर निर्णय लिया गया कि जल्द ही समाज के सभी वर्ग के लोग स्वच्छता दूत के रूप में स्वजातिय बंधुओं को प्रेरित कर शौचालय बनवाएंगे। 19 दिसंबर को खुजनेर में होगा महाकुंभ समाजजनों में निर्णय लिया कि समाज को कुरीतियों से मुक्त करने की  पहल जिले से शुस्र् होकर प्रदेश में भी अमल में लाई जाए। इसके लिए प्रदेश स्तरीय सामाजिक महांकुभ का आयोजन किया जाना तय किया गया। यह कुंभ 19 दिसंबर को खुजनेर में आयोजित होगा। समाजजनों ने आयोजन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष सेन, शिवप्रसाद सेन, रामचंद्र सेन, राधेश्याम सेन, कमलेश सेन, अश्ाोक सेन, प्रकाश सेन, बंटी सेन, अनिल सेन आदि थे। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ महेन्द्र सेन पे एवं आभार नगरध्यक्ष विशाल गुजराती ने माना।