होशंगाबाद - खबर आ रही है कि होशंगाबाद से पिपरिया जा रही राधे बस एम पी ०५ ०१३१ बुधवाडा के पास पलट गयी है, जिसमें २० से २५ यात्रियों के घायल होने की खबर है l होशंगाबाद एस पी सक्सेना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा रहा है l