सीहोर रेहटी-कृषि उपज मंडी समिति रहती मैं भावंतर भुगतान योजना का शुभारंभ बुधवार दोपहर 12:00 बजे भगवान बलराम की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इसके बाद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया गया इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मंच पर वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत देवी जी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय जनपद अध्यक्ष विमला रामनारायण साहू नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता चौहान पूर्व कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष आसाराम यादव हरि पटेल भाजापा के जिले के महामंत्री अनार सिंह चौहान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामगोपाल टेलर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल मनोहर लाल माहेश्वरी मंच पर मौजूद रहे।रेड कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष तुलसीराम रठोरिया द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया ।कार्यक्रम में वेयर हाउसिंग कारपोरेशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसान भावंतर योजना किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच है अब किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य मिलेगा मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार किसानों साथ खड़ी हुई है इस योजना से किसानों को आर्थिक प्रगति होगी।शुभारंभ मौके पर जिन किसानों ने आज अपनी उपज बेची उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे गए किसान सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसान भावन्तर योजना का हुआ शुभारंभ