सीहोर रेहटी(बलरामसिसोदिया)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवको द्वारा ग्राम माली वाया में चाइना की वस्तुओं का विरोध कर होली जलाई गई ग्राम माली वाया में काफी संख्या में स्वयंसेवक एकत्रित हुए चाइना विरोधी नारों के साथ चाइना की वस्तुओं का बहिष्कार कर चौराहे पर चाइना की वस्तुओं की होली जलाई। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का कहना है कि चीन द्वारा लगातार हमको आंखें दिखाई जाती है और हम उसी का सामान लेकर उसे कहीं ना कहीं आर्थिक रुप से मजबूती प्रदान करते हैं अगर हम लोग प्रण कर ले कि आप चाइना से बनी हुई चीजें नहीं खरीदेंगे तो उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाएगी और वह हमें आंखें नहीं दिखा पाएगा।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा जलाई गई चायना सामान की होली ।