होशंगाबाद -  सुरक्षित दिवाली मानाने की सलाह हर कोई देता है इसके बाद भी कुछ लोगों की लापरवाही के चलते दुर्घटनाएं होती हैं ऐसी ही एक खबर मिल रही है कि १३ वर्ष का समीर गौर नाम का बच्चा टीन के डिब्बे में सुतली बम रखकर चला रहा था l बम फटते ही टीन का डिब्बा बच्चे के पेट में घुस गया जिस से उसके पेट की आंते तक बाहर निकल आयी l बच्चे को नर्मदा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है l