तेलंगाना - कांग्रेस कमेटी के तेलंगाना मामलों के प्रभारी शेषु बाबु ने कहा है कि पी एम मोदी और मुख्यमंत्री राव अब पतन की कगार पर हैं l इन लोगों ने जनता से जो वायदे किये थे उन पर ये खरे नहीं उतरे हैं l न तो अभी तक जनता के खाते में १५ लाख रूपये आये हैं और न ही किसी को डबल बेडरूम की सुविधा मिली है l उन्होंने मीडिया को बताया कि कांग्रेस अगर एकजुट होकर चुनाव में जाये तो कोई ताकत नहीं जो हमको जीतने से रोक सके l