होशंगाबाद के भाजपा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार साहू की बेटी का बनखेड़ी में अपहरण हो गया है l भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा दीपावली की छुट्टियां मनाने अपने घर बनखेड़ी आई थी l लेकिन शनिवार सुबह से अपने घर से लापता है l होशंगाबाद SP श्री सक्सेना के बताए अनुसार अपहरण की घटना को लेकर बनखेड़ी थाने में मामला दर्ज हुआ है छात्रा का अपहरण करने वाले युवक का नाम सोहेल बताया जा रहा है l सोहेल सोहागपुर का रहने वाला है l फिलहाल मामले में बनखेड़ी पुलिस जांच में जुटी हुई है l लापता युवती होशंगाबाद के भाजपा सांसद राव उदय प्रताप सिंह के मंडी सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार साहू की बेटी बताई जा रही हैl
होशंगाबाद के भाजपा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार साहू की बेटी का बनखेड़ी में अपहरण