गुजरात में चल रहे दिलचस्प राजनैतिक घटनाक्रम और गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा में कथित देरी पर उठते सवालों के बीच पी एम मोदी रविवार को फिर अपने ग्रह राज्य के दौरे पर होंगे l ख़बरों के मुताबिक इस दौरे में मोदी भावनगर और बड़ोदरा में कई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे l कांग्रेस के साथ हार्दिक पटेल और कुछ ओबीसी, दलित नेताओं से मिल रही चुनोतियों के चलते गुजरात चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है इसलिए मोदी भी बार बार गुजरात का रुख कर रहे हैं l