रेहटी से एक ह्रदयविदारक घटना की खबर आ रही है कि ग्राम खाँडाबड़ मे कक्षा 5वी की छात्रा नीतू पिता सुरेश अपने भाई-बहन के साथ मवेशी चराने जंगल में गई थी जहां उस पर शेर ने हमला कर दिया और पकड़ कर दूर तक खींचता हुआ ले गया, साथ गए बहन भाइयों ने शेर को काफी पत्थर मारे तब जाकर शेर नीतू को छोड़कर भागा, पर तब तक काफी देर हो चुकी थी नीतू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था घटना सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है