होशंगाबाद - आशीर्वाद नगर में एक मकान की छत पर दिनेश कुमार नाम का युवक मोबाइल पर बात कर रहा था, अचानक उसके मोबाइल में तेज़ विस्फोट हुआ और उसके कपड़ों में आग लग गई जिससे वह करीब ८०% आग में जल गया l गंभीर हालत में उसको हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है l पुलिस के मुताबिक दिनेश अपने रिश्तेदारों के साथ मकान देखने गया था वहां छत पर मोबाइल पर बात करते समय उसका मोबाइल फट गया l बता दें कि दिनेश का मोबाइल जिस जगह फटा है उसके पास ही हाई टेंशन लाइन भी निकली है l इस बात का अंदेशा भी है कि दिनेश के मोबाइल में विस्फोट हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से हुआ हो l