उमरिया। पुलिस लाइन के पास अचानक आज सुबह चार बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गया, ट्रक चालक से पूछे जाने पर उसने बताया कि अचानक नींद का झोंका आया,जिससे ट्रक रोड के किनारे बहक गया। इस घटना में किसी को कोई चोटें नही आई। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर आकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी।