राजगढ़ तलेन अखिल भारतीय छत्रिय महासभा राजगढ़ तलेन में सद्गुरु आश्रम पर राजपूत सरदारों द्वारा एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आम सभा रखी गयी जिसमे निर्णय लिया गया कि राजगढ़ जिले के किसी भी सिनेमा घर मे फ़िल्म पदमावती न चलने दी जाए इसके संबंध में फ़िल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला दहन कर नायब तहसीलदार के नाम आर आई राम गोपल शर्मा को कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया इस अवसर पर तलेन ब्लॉक के सभी ठिकानों से सभी राजपूत सरदार एवं छत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष हिन्दू सिंह जी झाला पिंटू बना एवं तलेन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह उमठ एवं युवा ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह रजावत सहित सभी समाज जन उपस्थित थे।