सुप्रीमकोर्ट के आदेश के अनुसार अब आयकर फाइल करने के लिए आधार कार्ड को पेन कार्ड से जोड़ना अनिवार्य हो गया है l इसके लिए आपको पेन कार्ड से आधार नंबर को लिंक करना होगा l इसके लिए आपको कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है आप घर बैठे ऑनलाइन भी लिंक कर सकते हैं l जिसका पूरा प्रोसेस हम यहाँ आपको बताने जा रहे हैं l सबसे पहले आधार नंबर को पेन कार्ड से लिंक करने के लिए आपको ई फाईलिंग वेबसाइट  www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा l आइये देखते हैं पूरा प्रोसेस -

सबसे पहले आप साईट पर जाकर खुद को रजिस्टर करें l उसके बाद आपसे आपके पेन कार्ड की डिटेल मांगी जाएगी l डिटेल देने पर आपको वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी भेजा जायेगा l ओ टी पी डालने के बाद आप अपना पासवर्ड बना ले l और फिर लोगिन करें l इस साईट में लोगिन करने के लिए आपको अपना यूजर नाम (पेन कार्ड नंबर ) देना होगा और पासवर्ड के साथ वेरिफिकेशन केप्चा डालकर लोगिन करें l 

अब आपके सामने एक पॉपअप विंडो दिखेगा जिसमे आपको अपना आधार नंबर लिंक करने के लिए कहा जायेगा l वहां आधार नंबर और केप्चा कोड डालकर लिंक नाउ पर क्लिक कीजिये l क्लिक करते ही आपका आधार नंबर पेन कार्ड से लिंक हो जायेगा l 

बता दें कि कभीकभी पॉपअप विंडो ओपन नहीं होती है तो घबराने की कोई बात नहीं है आप एक दूसरे तरीके से भी लिंक कर सकते हैं l इसके लिए वेबसाइट के मेन्यू में प्रोफाइल सेटिंग पर क्लिक करें वहां आपको लिंक आधार का आप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है l वहां आप अपना आधार नंबर डालें और सेव पर क्लिक कर दें l आपका लिंक प्रोसेस पूरा हो जायेगा l 

 

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment