सद्गुरु आश्रम पर मंगल कलश यात्रा के साथ पंचकुंडीय महायज्ञ हुआ प्रारंभ
- Written by Sateesh Yadav
तलेन । नगर के सदगुरु आश्रम पर गुरुवार को मंगल कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ मनकामेश्वर महादेव मंदिर शिवालय से प्रारंभ हुई जोकि नगर के प्रमुख मार्गो से होती सद्गुरु आश्रम पहुंची । इस मंगल कलश यात्रा का नगर में जगह जगह नगरवासियों द्वारा स्वागत किया गया। सदगुरु आश्रम पर यज्ञाचार्य दुर्गा प्रसाद जी शर्मा व अन्य यज्ञाचार्य ने विधि विधान के साथ यज्ञ प्रारम्भ करवाया गया। गुरुवार को प्रारंभ हुआ यह पंच दिवसीय पंच कुंडी महायज्ञ का समापन 25 मई सोमवार को होगा। इस पंचकुंडीय महायज्ञ के साथ रात्रि में कथा वाचक श्री दामोदर जी के मुखारविंद से होने वाली राम कथा का अभी आयोजन किया जा रहा है जो प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे प्रारंभ होगी। |
![]() |
















Written by Sateesh Yadav
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh